मैराथन में 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दो श्रेणियों में प्रतियोगिता होगी। 10 किलोमीटर वर्ग में प्रथम पुरस्कार 12 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 8 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपये रखा गया है। इसके अलावा ‘लोकल फॉर वेस्ट बंगाल’ और 5 किलोमीटर वर्ग में भी विभिन्न पुरस्कार दिए जाएंगे।
दौड़ की शुरुआत दिघा फुटबॉल ग्राउंड से होगी। प्रतिभागी दिघा मोहन होते हुए मरीन ड्राइव से गुजरेंगे और दौड़ दिघा जगन्नाथ मंदिर के पास समाप्त होगी।
आयोजकों के अनुसार, दिघा समुद्र तट पर आने वाले दिनों में हजारों मैंग्रोव पौधे लगाने की योजना है। इसी उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को सामने लाना भी आयोजन का उद्देश्य है।
संस्था के सलाहकार प्रमुख विश्वप्रिय रायचौधरी ने कहा कि पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। ऐसे में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ग्रामीण इलाकों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सामने लाने के लिए इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं।
मैराथन में पंजीकरण के लिए 8637821768 और 8918842615 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने पर्यटकों को भी प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर देने की बात कही है। पूजा से पहले दिघा के मरीन ड्राइव पर होने वाली यह नाइट मैराथन स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है।