तारकेश्वर मंदिर में भीड़ की तस्वीर 
Home slider

तारकेश्वर में अचार फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा

गंदे प्लास्टिक के ड्रम में सड़ाकर तैयार किया जा रहा था अचार

हुगली: खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने तारकेश्वर में अचार बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मारा। अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री में कथित तौर पर बेहद अस्वास्थ्यकर वातावरण में अचार तैयार किया जा रहा था। यहां तैयार होने वाले अचार की हुगली जिले समेत कई अन्य जिलों और कोलकाता सहित बड़े शहरों में आपूर्ति किए जाने की बात सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक, फैक्ट्री में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं थी। गंदे प्लास्टिक के ड्रमों में खाद्य सामग्री को सड़ाकर अचार तैयार किया जा रहा था। अचार बनाने की प्रक्रिया में कई तरह के कथित हानिकारक रसायनों के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है। फैक्ट्री का वातावरण बेहद गंदा और दुर्गंध से भरा हुआ था।अचार फैक्ट्री में अचानक पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वहां की व्यवस्था का निरीक्षण किया। फैक्ट्री के अंदर की स्थिति देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। प्रारंभिक जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। अधिकारियों ने फैक्ट्री में इस्तेमाल की जा रही सामग्री और तैयार अचार की गुणवत्ता की जांच के लिए आवश्यक नमूने भी संग्रहित किए हैं। विभाग की ओर से नमूनों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

SCROLL FOR NEXT