सांकेतिक फोटो  
Home slider

डेढ़ महीने बाद दिल्ली से नाबालिग बरामद

हुगली: हुगली ग्रामीण पुलिस के मगरा थाना की पुलिस ने करीब डेढ़ महीने से लापता 14 वर्षीय नाबालिग को दिल्ली से बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गत 26 जुलाई को त्रिवेणी इलाके का रहने वाला बालक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चलने पर मगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। विशेष सूत्रों से पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग दिल्ली में है। इसके बाद हुगली ग्रामीण पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर उसकी जानकारी जुटाई।

हुगली ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉ. कुंवर भूषण सिंह के निर्देश पर मगरा थाना प्रभारी आईसी सुमन बोगी ने पुलिस अधिकारी रोनाल्डो लिपर्ट के नेतृत्व में एक टीम दिल्ली भेजी। टीम ने कनॉट प्लेस थाना क्षेत्र से बालक को बरामद किया। उस समय वह चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की देखरेख में था। पुलिस टीम उसे वापस मगरा थाने ले आई।

बुधवार को मेडिकल जांच के बाद नाबालिग को सिंगूर होम भेज दिया गया। गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

SCROLL FOR NEXT