Home slider

ट्रैक मेंटेनेंस के चलते 10 सितंबर को हावड़ा मंडल की चार ट्रेनें रद्द

कोलकाता : ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के कारण 10 सितंबर को हावड़ा मंडल में चार लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। पूर्व रेलवे के अनुसार, बर्द्धमान और तालित स्टेशनों के बीच ट्रैक रखरखाव के लिए 10 सितंबर को रात 2.05 बजे से सुबह 5.05 बजे तक 180 मिनट का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

इसके चलते 10 सितंबर को यात्रा शुरू करने वाली निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी—

  • बर्द्धमान से: 63505 और 63507

  • आसनसोल से: 63506 और 63512

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाते समय इन बदलावों को ध्यान में रखने की अपील की है।

SCROLL FOR NEXT