मेघा, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा के दौरान प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए पूर्व रेलवे ने लोकल ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है। 15 सितंबर से 19 सितंबर तक पांच दिनों के लिए माझेरहाट लोकल समेत कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। बाबूघाट में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पूर्व रेलवे के अनुसार, इस अवधि में कई लोकल ट्रेनें माझेरहाट के बजाय टाला स्टेशन तक ही चलेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। यात्रियों को घर से निकलने से पहले संशोधित परिचालन की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
इन ट्रेनों के रूट में बदलाव
30122 नैहाटी-बालीगंज, 30312 बारासात-माझेरहाट और 30314 दत्तपुकुर-माझेरहाट लोकल टाला स्टेशन तक चलेंगी। 30331 माझेरहाट-हाबड़ा, 30111 बालीगंज-बैरकपुर और 30123 माझेरहाट-नैहाटी लोकल टाला स्टेशन से ही वापस लौटेंगी। 30711 लक्ष्मीकांतपुर-माझेरहाट लोकल बालीगंज स्टेशन तक चलेगी। 30332 हाबड़ा-माझेरहाट लोकल कांकीनाड़ा रोड जंक्शन-बालीगंज होकर घुमावदार मार्ग से माझेरहाट पहुंचेगी। 30353 माझेरहाट-दत्तपुकुर लोकल बालीगंज-कांकीनाड़ा रोड होकर वैकल्पिक मार्ग से चलेगी। वहीं 30135 माझेरहाट-रानाघाट और 30313 माझेरहाट-बारासात लोकल भी माझेरहाट से बालीगंज-कांकीनाड़ा रोड होकर घुमावदार मार्ग से चलेंगी। 30317 माझेरहाट-दत्तपुकुर लोकल बालीगंज स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी। 30416 सियालदह-बिबादीबाग लोकल माझेरहाट तक चलेगी।