Home slider

सोदपुर के रेस्टोरेंटों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

खराब खाद्य सामग्री बरामद

सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर : उत्तर 24 परगना के पानीहाटी अंतर्गत सोदपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई रेस्टोरेंटों में औचक जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान एक नामी रेस्टोरेंट से लंबे समय से रखे गए खराब और अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थ बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार, कुछ खाद्य सामग्री में फफूंद भी लग गई थी। जांच के दौरान इस्तेमाल किए जा रहे हल्दी पाउडर में प्रतिबंधित रसायन होने का भी आरोप सामने आया। संदिग्ध खाद्य सामग्री को जब्त कर नष्ट कर दिया गया। अभियान में कुछ रेस्टोरेंटों के बिना आवश्यक लाइसेंस अथवा पंजीकरण के संचालित होने की जानकारी भी मिली। नियमों के उल्लंघन के आरोप में एक रेस्टोरेंट का पंजीकरण रद्द कर उसे बंद करा दिया गया। इस दौरान एक रेस्टोरेंट प्रबंधन और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। विभाग ने कहा कि ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


SCROLL FOR NEXT