Home slider

खड़गपुर मंडल में विकास कार्य के चलते 15 ट्रेनें रद्द, 3 का बदला मार्ग

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में बालिचक रोड ओवरब्रिज के निर्माण के लिए एलसी गेट नंबर 52 पर स्टील गर्डर लॉन्च करने का काम किया जाएगा। इसके चलते 18 से 20 सितंबर के बीच कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने 15 ट्रेनों को रद्द करने तथा तीन ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार, 19 सितंबर को हावड़ा-पुरी-हावड़ा एक्सप्रेस (12837/12838), हावड़ा-जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (18005/18006), हावड़ा-हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस (18615/18616), हावड़ा-चक्रधरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (18011/18012) और हावड़ा-बोकारो स्टील सिटी-हावड़ा एक्सप्रेस (18013/18014) रद्द रहेंगी। इसी दिन पुरी-दीघा एक्सप्रेस (22890) और हावड़ा-खड़गपुर ईएमयू लोकल (38725) भी रद्द रहेगी।

20 सितंबर को दीघा-पुरी एक्सप्रेस (22889), हावड़ा-मिदनापुर ईएमयू लोकल (38801 और 38803), खड़गपुर-हावड़ा ईएमयू लोकल (38702 और 38704), हावड़ा-खड़गपुर ईएमयू लोकल (38705), खड़गपुर-हावड़ा ईएमयू लोकल (38706) और मिदनापुर-हावड़ा ईएमयू लोकल (38802) रद्द रहेंगी।

इसके अलावा 18 सितंबर को न्यू तिनसुकिया-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस (22502) और डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी एक्सप्रेस (22504) का मार्ग बदला जाएगा। दोनों ट्रेनें रामपुरहाट-सैंथिया-आंडाल-आसनसोल-बर्नपुर-आद्रा-मिदनापुर-हिजली होकर चलेंगी।

वहीं, 19 सितंबर को पुरी-कामाख्या एक्सप्रेस (15643) हिजली-मिदनापुर-आद्रा-आसनसोल-हावड़ा मार्ग से चलाई जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

SCROLL FOR NEXT