Home slider

World Cup 2023 Schedule : विश्व कप का नया शेड्यूल जारी

Deepak Mishra

नयी दिल्ली : क्रिकेट विश्व कप 2023 भारत में पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच खेला जाना है। 27 जून को आईसीसी ने इसका शेड्यूल जारी किया था। इसी कड़ी में आईसीसी ने विश्व कप के शेड्यूल में कुछ बदलाव किया है। आईसीसी ने इसका नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत भारत-पाकिस्तान समेत कुल 9 मैचों में बदलाव किया गया है।

भारत-पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला 15 के बजाय 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। वनडे विश्व कप के आठ मैचों की तारीख और एक मैच के समय में बदलाव किया गया है। भारत और पाकिस्तान का मैच अब 15 अक्तूबर की बजाय 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस वजह से 14 अक्तूबर को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मैच 15 अक्टूबर को होगा।

पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच अब 12 अक्टूबर की बजाय 10 अक्टूबर को होगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मैच 13 अक्टूबर की बजाय 12 अक्टूबर को होगा। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का मैच 14 अक्टूबर की बजाय 13 अक्टूबर को होगा। इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच धर्मशाला में होने वाला मैच दोपहर की बजाय सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। भारत-पाकिस्तान के अलावा टीम इंडिया के नीदरलैंड के खिलाफ मैच को भी री-शेड्यूल किया गया।

इन मैचों के शेड्यूल में हुआ बदलाव
10 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (समय में बदलाव, अब सुबह 10:30 बजे से)
10 अक्टूबर : पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (पहले यह मैच 12 अक्टूबर को होना था)
12 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (पहले यह मैच 13 अक्टूबर को होना था)
13 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (पहले यह मैच 14 अक्टूबर को होना था)
14 अक्टूबर : भारत बनाम पाकिस्तान (पहले यह मैच 15 अक्टूबर को होना था)
15 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान (पहले यह मैच 14 अक्टूबर को होना था)
11 नवंबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (पहले यह मैच 12 नवंबर को होना था)
11 नवंबर : इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (पहले यह मैच 12 नवंबर को होना था)
12 नवंबर : भारत बनाम नीदरलैंड (पहले यह मैच 11 नवंबर को होना था)

SCROLL FOR NEXT