Home slider

West Bengal Weather: बंगाल में गर्मी से मिली लोगों को राहत, कई जिलों में फिर बारिश-ओले का अलर्ट

कोलकाता: शहर में बीते दो दिनों से तेज गर्मी के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। दो दिनों से बंगाल के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश में तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाएं चलने की वजह से वातावरण शुष्क है। आज रविवार(17 मार्च) को कोलकाता में सुबह से ही बादल छाएं हुए हैं। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में ज्यादातर समय बादल छाये रहेंगे। आज दक्षिण बंगाल के 8 जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान बारिश की भी आशंका जताई गई है। हालांकि, उत्तर बंगाल में मौसम शुष्क रहेगा।

2-3 दिनों में और गिरेगा पारा

बीते बुधवार से शुक्रवार तक कोलकाता समेत अधिकांश जिलों में तेज धूप और गर्मी से लोग बेचैन थे। बारिश ने 'दमघोंटू' स्थिति से कुछ राहत दी है। बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। अगले 48 से 72 घंटों में पारा और गिर सकता है।

बंगाल के किन जिलों में होगी बारिश ?
दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 60 किमी/घंटे की तेज़ हवाओं के साथ कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है। उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, कोलकाता, हावड़ा और हुगली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही नदिया, मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिलों में भी गरज के साथ बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है।

SCROLL FOR NEXT