Home slider

West Bengal Budget 2024: लक्ष्मी भंडार वालों की मौज, अब 500 के बदले मिलेगा 1000 रुपये

कोलकाता: विधानसभा में आज राज्य बेजट पेश किया गया। इस दौरान वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने लक्ष्मी भंडार में भत्ते की राशि बढ़ाने का ऐलान कर दिया। इसके बाद अब सामान्य वर्ग और SC/ST महिलाओं को मिलने वाली राशि बढ़ जाएगी। सरकार ने राशि 500 से बढ़ाकर दोगुनी कर दी है।

लोकसभा चुनाव आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। उससे पहले आज गुरुवार(08 फरवरी) को बंगाल विधानसभा में राज्य बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री ने लक्ष्मी भंडार के लिए महिलाओं को दी जानी वाली राशि बढ़ा दी है। सामान्य वर्ग की महिलाओं को 500 रुपये प्रतिमाह दी जाती थी। वहीं, आज बजट में इसे बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। वहीं, अनुसूचित जनजाति की महिलाओं का वजीफा भी बढ़ाया गया है। अनुसूचित जाति-जनजाति की महिलाओं के लिए लक्ष्मी भंडार की फीस बढ़ाकर 1200 रुपये कर दी गई है। पहले यह 1000 रुपये था। लक्ष्मी भंडार में भत्ते की राशि बढ़ाने के लिए लक्ष्मी भंडार को आवंटित राशि में वृद्धि की गई है। लक्ष्मी भंडार योजना को अतिरिक्त 12,000 करोड़ रुपये राज्य सरकार की ओर से आवंटित किए गए हैं। बता दें कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कुल 3,66,166 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है।

SCROLL FOR NEXT