Home slider

VIDEO: सीट के लिए जानलेवा रेस, चलती ट्रेन में बैठने के लिए ‘मिल्खा सिंह’ बनी महिलाएं

It Department

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, इनमें से कुछ हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं, तो कुछ चौंका देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें सीट के लिए महिलाएं चलती मुंबई लोकल ट्रेन के पीछे जानलेवा रेस लगाती नजर आ रही हैं, जिसे देखकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। चौंका देने वाले इस वीडियो में कुछ महिलाएं सीट पाने के लिए चलती ट्रेन में ही चढ़ने की जीतोड़ कोशिश कर रही है, बावजूद इसके की जरा सी गलती किसी के लिए भी मुसीबत बन सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, धक्का-मुक्की करती कुछ महिलाएं ट्रेन में चढ़ते ही गिर जाती हैं। इस बीच एक के बाद एक महिलाएं हवा की तरह चलती मुंबई लोकल ट्रेन में चढ़ रही है। वीडियो वाकई हैरान कर देने वाला है।

SCROLL FOR NEXT