file photo of metro train 
Home slider

वंदे भारत एक्सप्रेस से 42.7 किलो गांजा बरामद

आरपीएफ-जीआरपी ने शुरू की जांच

Megha

हावड़ा : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस से 42 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद होने के बाद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ट्रेन के हावड़ा स्टेशन पहुंचने के बाद उसे सफाई के लिए सांतरागाछी वॉशिंग लाइन ले जाया गया था। इसी दौरान सफाईकर्मियों ने ट्रेन के अंदर लावारिस हालत में पड़े चार बैग देखे, जिनमें दो ट्रॉली बैग भी शामिल थे। संदेह होने पर सफाईकर्मियों ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। बैगों की तलाशी लेने पर उनमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके बाद शालीमार जीआरपी को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने गांजा जब्त कर लिया। बताया गया है कि अदालत के निर्देश के बाद बरामद गांजे को फिलहाल कोर्ट मालखाने में रखा गया है। हालांकि, मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरपीएफ और जीआरपी मामले की जांच कर रही है।


SCROLL FOR NEXT