Home slider

कालियागंज में फिर से बवाल, फूंके गए थाने

कोलकाता : कालियागंज में छात्रा के साथ रेप को लेकर मंगलवार को फिर से बवाल मचा गया है। मंगलवार की दोपहर कालियागंज थाने में आदिवासियों व कामतापुरियों ने प्रदर्शन किया। पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके और आगजनी की। आरोप है कि प्रदर्शनकारी थाने में घुस गए और तोड़फोड़ की। साथ ही थाने में आग भी लगा दी। आरोप है कि पुलिस से प्रदर्शनकारियों ने बंदूक भी छिन लिये। थाने के सामने कामतापुरियों के धरने को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट भी छोड़ा।

SCROLL FOR NEXT