ओवरहेड तार टूटने से रुकी ट्रेन  
Home slider

दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पूजा में घर जाने वालों के लिए राहत

हावड़ा-सियालदह-कोलकाता से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

Megha

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने अब तक 29 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को अधिसूचित किया है। इन ट्रेनों से अप और डाउन दिशा में कुल 299-299 ट्रिप संचालित होंगी। इसके अलावा अन्य रेलवे की सात स्पेशल ट्रेनें भी पूर्व रेलवे के क्षेत्र से होकर गुजरेंगी। पूर्व रेलवे की ओर से जल्द ही चार-पांच और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा सकती है।

हावड़ा से चलने वाली ट्रेनें : हावड़ा-लुमडिंग स्पेशल (03005) 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी और इसके 7 ट्रिप होंगे। हावड़ा-रक्सौल स्पेशल (03041) प्रत्येक गुरुवार और 03043 प्रत्येक शनिवार चलेगी, दोनों की 7-7 ट्रिप हैं। हावड़ा-पटना स्पेशल (02023) प्रत्येक रविवार चलेगी और 9 ट्रिप, जबकि हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल (04051) मंगलवार, गुरुवार और रविवार चलेगी तथा इसके 24 ट्रिप निर्धारित हैं।

सियालदह से चलने वाली ट्रेनें : सियालदह-पटना स्पेशल (03135) प्रत्येक मंगलवार, सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल (03133) प्रत्येक शुक्रवार और सियालदह-गोरखपुर स्पेशल (03131) मंगलवार व गुरुवार चलेगी। इनकी क्रमशः 7, 7 और 14 ट्रिप निर्धारित हैं।

कोलकाता स्टेशन से चलने वाली ट्रेनें : कोलकाता-न्यू जलपाईगुड़ी (03129) शनिवार व रविवार को 14 ट्रिप, कोलकाता-मधुबनी (03185/03187) के 7-7 ट्रिप, कोलकाता-अमगुरी (03107) के 7 ट्रिप निर्धारित हैं। इसके अलावा कोलकाता से मऊ, डिब्रूगढ़, लालकुआं, आगरा कैंट, कानपुर, योग नगरी ऋषिकेश, अमृतसर और बनारस के लिए भी स्पेशल ट्रेनें अधिसूचित की गयी हैं। इन ट्रेनों का संचालन मुख्य रूप से अक्टूबर और नवंबर में किया जाएगा, जिससे त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

SCROLL FOR NEXT