मेघा, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता/हावड़ा: दूसरे हुगली ब्रिज (विद्यासागर सेतु) पर मरम्मत और पुनर्वास कार्य के चलते 8 फरवरी 2026, शनिवार को सुबह 5:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर आंशिक प्रतिबंध लगाया जाएगा। यह जानकारी हावड़ा सिटी पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक नोटिफिकेशन में दी गई है। पुलिस के अनुसार, विद्यासागर सेतु पर स्टे, होल्डिंग डाउन केबल और बेयरिंग बदलने का कार्य HRBC (Hooghly River Bridge Commissioners) द्वारा किया जाएगा। इसी कारण यह अस्थायी ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जा रही है।
कोलकाता की ओर जाने वाले वाहन
गैर-व्यावसायिक वाहन: हावड़ा ब्रिज (रवींद्र सेतु), निवेदिता सेतु या ओल्ड बाली ब्रिज (विवेकानंद सेतु) का उपयोग करें।
कोलाघाट (NH-16) से आने वाले मालवाहक वाहन: धुलागढ़ → निबड़ा → सालाप → पकुरिया → CCR ब्रिज → निवेदिता सेतु मार्ग अपनाएं।
डानकुनी से आने वाले मालवाहक वाहन: निवेदिता सेतु का प्रयोग करें।
हावड़ा की ओर जाने वाले वाहन
कोलकाता से हावड़ा जाने वाले वाहन: हावड़ा ब्रिज या निवेदिता सेतु का उपयोग करें।
कोलाघाट की ओर जाने वाले गैर-व्यावसायिक वाहन: काजिपाड़ा → जीटी रोड → बातातला → अंदुल रोड → आलमपुर → NH-16 → धुलागढ़ → रानीहाटी मार्ग अपनाएं।
डानकुनी की ओर जाने वाले गैर-व्यावसायिक वाहन: हांग सांग क्रॉसिंग → कोना एक्सप्रेसवे → NH-16 → पकुरिया → CCR ब्रिज → मैतीपाड़ा → दनकुनी मार्ग निर्धारित किया गया है।
हावड़ा सिटी पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन को सहयोग दें, ताकि मरम्मत कार्य सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा किया जा सके।