Home slider

मतदान के दिन मेट्रो सेवाओं में कोई बदलाव नहीं, सामान्य समय पर चलेगी ट्रेनें

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान (29 अप्रैल) को लेकर यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कोलकाता मेट्रो ने स्पष्ट कर दिया है कि मतदान के दिन मेट्रो सेवाओं में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और सभी लाइनें सामान्य समयानुसार ही संचालित होंगी। कोलकाता और आसपास के जिलों में मतदान को देखते हुए आशंका जताई जा रही थी कि मेट्रो सेवाओं में कटौती या विशेष समय-सारणी लागू की जा सकती है। लेकिन मेट्रो प्रबंधन ने साफ कर दिया कि ब्लू, ग्रीन और ऑरेंज—तीनों लाइनों पर नियमित सेवाएं जारी रहेंगी।

ब्लू लाइन (नोआपाड़ा–शहीद खुदीराम):

पहली ट्रेन नोआपाड़ा से सुबह 6:50 बजे और शहीद खुदीराम से 6:54 बजे चलेगी। आखिरी ट्रेन नोआपाड़ा से रात 9:45 बजे और शहीद खुदीराम से 9:44 बजे रवाना होगी।

ग्रीन लाइन (हावड़ा मैदान–सेक्टर फाइव):

पहली ट्रेन हावड़ा मैदान से सुबह 6:45 बजे और सेक्टर फाइव से 6:39 बजे चलेगी। आखिरी ट्रेन दोनों दिशाओं से रात 9:55 बजे उपलब्ध होगी।

ऑरेंज लाइन (जय हिंद एयरपोर्ट–नोआपाड़ा):

पहली ट्रेन जय हिंद एयरपोर्ट से सुबह 7:40 बजे और नोआपाड़ा से 7:18 बजे चलेगी। आखिरी ट्रेन नोआपाड़ा से रात 9:00 बजे और जय हिंद से 9:20 बजे रवाना होगी।

मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, मतदान के दिन यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। अतिरिक्त भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। शहर की सबसे व्यस्त परिवहन प्रणालियों में से एक मेट्रो के इस फैसले से कार्यालय जाने वाले लोगों, छात्रों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब लोग बिना किसी चिंता के अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

SCROLL FOR NEXT