Home slider

West Bengal Weather Update: बंगाल में क्रिसमस से पहले होगा मौसम में बदलाव, जानें अपडेट

कोलकाता: शहर में क्रिसमस को लेकर सड़कें रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा है। जगह-जगह केक की ब्रिकी भी शुरू हो चुकी है। वहीं, तापमान में भी भारी गिरावट हुई है। बीते एक सप्ताह से कोलकाता में भीषण ठंड पड़ने लगी है। मौसम की ताजा अपडेट की बात करें तो इस सप्ताह के अंत तक तापमान बढ़ने के आसार है। नए साल के त्योहार की शुरुआत में भीषण ठंड से लोगों को राहत मिल सकती है। शनिवार(23 दिसंबर) से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण बंगाल में विपरीत हवा यानी दक्षिण-पूर्व या समुद्री दिशा से आने वाली जलवाष्प युक्त हवा की गति बढ़ सकती है। जबकि बारिश की संभावना न के बराबर है।

कोलकाता

शुक्रवार तक कोलकाता में ठंड में बढ़ोतरी रहेगी। शुक्रवार दोपहर के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है। शनिवार और रविवार को पारा ऊपर की ओर बढ़ेगा। उससे पहले आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। शुक्रवार तक तापमान ऐसा ही रहेगा। आज सुबह न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया है। कल अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री था। वायु में जलवाष्प की अधिकतम मात्रा 52 से 85 प्रतिशत तक है।

बंगाल के दक्षिण और पश्चिम क्षेत्र का तापमान

राज्य के दक्षिणी हिस्सों की बात करें तो 11 दिसंबर से शुक्रवार( 22 दिसंबर) तक लगातार 11 दिनों की सर्दी का पहला दौर है। कल दोपहर से मौसम में थोड़ा बदलाव देखा जा सकता है। शनिवार और रविवार को तापमान में बढ़ोतरी होगी। क्रिसमस में तापमान बहुत ज्यादा लुढ़कने के बजाय थोड़ा शुष्क रहेगा। वहीं राज्य के पश्चिमी हिस्से की बात करें तो तापमान में कल तक गिरावट देखने को मिलेगी। शनिवार से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी जिले में आज और कल तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। कहीं-कहीं पारा 10 डिग्री से नीचे रहेगा।

उत्तर बंगाल

दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूच बिहार और उत्तरी दिनाजपुर जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। कूचबिहार में कोहरे की अधिक संभावना है। उत्तर बंगाल के जिलों में तापमान लगभग सामान्य रहेगा। वहीं, दार्जिलिंग के पहाड़ी इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यहां हो सकती है बारिश

बता दें कि लक्षद्वीप में चक्रवात आया हुआ है। इस चक्रवात के प्रभाव से तमिलनाडु, केरल समेत दक्षिण भारत के राज्यों में आज बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार दोपहर को पश्चिम की ओर से हवा चलेगी। इसके चलते सप्ताहांत में मौसम बदल जाएगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन और रात के तापमान में अस्थायी वृद्धि होगी।

SCROLL FOR NEXT