मेट्रो स्टेशन 
Home slider

दक्षिणेश्वर में तकनीकि गड़बड़ी, बरानगर–शहीद खुदीराम के बीच सीमित मेट्रो सेवा

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दक्षिणेश्वर स्टेशन पर अचानक संचालन संबंधी तकनीकी बाधा की सूचना मिलने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो सेवाओं में अस्थायी बदलाव किया गया। एहतियातन मेट्रो सेवाएं बरानगर और शहीद खुदीराम के बीच सीमित (ट्रंकेटेड) रूप में संचालित की गयी। मेट्रो प्रशासन के अनुसार, दक्षिणेश्वर स्टेशन पर सामने आई समस्या की जांच कर उसे दूर करने के बाद रात 9 बजे सेवा सामान्य हो गयी। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर काम शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने और सुरक्षा मानकों के संतोषजनक पाए जाने के बाद सामान्य मेट्रो सेवाएं बहाल कर दी गयी।


SCROLL FOR NEXT