Home slider

Kolkata Rape : तांत्रिक ने कहा, आओ मैं तुम्हारे सारे दिक्कतों को …

It Department

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में एक महिला की घरेलू समस्या दूर करने के नाम पर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। घटना गोल्फग्रीन थाना इलाके की है। अभियुक्त का नाम तमाल चक्रवर्ती है। पुलिस ने अभियुक्त को शनिवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 22 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करायी कि बीते कुछ दिनों से उसके घर में आर्थिक और पार‌िवारिक समस्या चल रही थी। उक्त समस्या के कारण वह काफी परेशान थी। इस बीच उसकी पहचान तांत्रिक तमाल चक्रवर्ती से हुई थी। आरोप है कि तमाल ने उसकी समस्या दूर करने के नाम पर अकेले में उसके साथ पूजा करने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद समस्या दूर करने के नाम पर अभियुक्त ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर पता लगा रही है कि उसने अभी तक इस तरह से कितने लोगों के साथ घटना को अंजाम दिया है।

SCROLL FOR NEXT