Home slider

Kolkata Metro: नेताजी भवन स्टेशन पर सुसाइड का प्रयास, 1 घंटे तक बंद रही मेट्रो

कोलकाता: शहर की मेट्रो सेवा ऑफिस टाइम में आज फिर थोड़े समय के लिए बाधित रही। दरअसल, आज बुधवार(15 मई) सुबह 11:38 बजे नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस कारण मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित हो गई।

बताया जा रहा है कि इस घटना के कारण मैदान से दक्षिणेश्वर और महानायक उत्तम कुमार स्टेशन से कवि सुभाष तक मेट्रो की आवाजाही रोक दी गई। सुबह करीब 11:38 बजे नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन के पास एक यात्री ने सुसाइड करने का प्रयास किया। इस घटना के कारण मेट्रो सेवा बंद हो गई। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशाना का सामना करना पड़ा।

करीब एक घंटे तक मेट्रो सेवाएं बाधित रहीं

सुबह 11.38 बजे से दोपहर 12:38 बजे यानी करीब एक घंटे तक सेवाएं बाधित रहीं। उसके बाद सेवा बहाल कर दी गई। शुरुआती खबरों के मुताबिक मेट्रो के आगे सुसाइड करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। इस दुर्घटना के कारण विशिष्ट लाइन पर पावर ब्लॉक को निष्क्रिय करके व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया गया। मेट्रो अथॉरिटी की ओर से बताया गया कि बचाव कार्य पूरा होते ही मेट्रो की आवाजाही सामान्य हो गई। हालांकि मेट्रो में आत्महत्या के प्रयासों को रोकने के लिए मेट्रो अधिकारियों द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। CCTV निगरानी से लेकर स्टेशन के दोनों तरफ तैनात गार्डों को तैनात किया जाता है। हालांकि इन घटनाओं की वजह से हर बार आम यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।

SCROLL FOR NEXT