Home slider

राज्य का बजट जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी : मंत्री

हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस का संवाददाता सम्मेलन

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : पश्चिम बंगाल के बजट को लेकर शुक्रवार को हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस की ओर से एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री पुलक राय, मंत्री व जिला के चेयरमैन अरूप राय के साथ ही जिलाध्यक्ष व हावड़ा उत्तर के विधायक गौतम चौधरी, बाली के विधायक राणा चटर्जी, सांकराइल की विधायक प्रिया पाल, ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं बागनान के विधायक अरुणाभ सेन, आमता के विधायक सुंकात पाल, जिला सभाधिपति कावेरी दास तथा तृणमूल युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। संवाददाता सम्मेलन के दौरान राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर पार्टी नेताओं ने अलग-अलग बयान देते हुए इसे जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी बताया। अरूप राय ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पेश किया गया यह बजट आम जनता, विशेषकर गरीब, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे राज्य के समग्र विकास को गति मिलेगी। वहीं पुलक राय ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, कृषि, सड़क, पेयजल और रोजगार सृजन पर खास ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है और यह बजट उसी सोच को आगे बढ़ाता है। प्रिया पाल ने लक्ष्मी भंडार को लेकर ग्रामीण क्षेत्र का बेहतरीन उदारण दिया कि घरेलू महिलाओं को अपने बच्चों की इच्छा पूरी करने के लिए किसी के भरोसे नहीं रहना पड़ता है। ममता बनर्जी ने उन्हें स्वावलंबी बना दिया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी भंडार, स्वास्थ्य साथी, कन्याश्री जैसी योजनाओं के लिए पर्याप्त प्रावधान यह दर्शाता है कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा को लेकर गंभीर है।

SCROLL FOR NEXT