ओवरहेड तार टूटने से रुकी ट्रेन  
Home slider

डब्ल्यूबीएसएससी परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए आसनसोल से बर्द्धमान तक विशेष मेमू ट्रेन

आसनसोल : 01 मार्च 2026 तथा 08 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) की आगामी परीक्षा के मद्देनज़र, आसनसोल मंडल, पूर्व रेलवे द्वारा अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु एक विशेष मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने की व्यवस्था की गई है।

यह विशेष मेमू ट्रेन दोनों परीक्षा दिवसों पर आसनसोल से बर्द्धमान के बीच संचालित की जाएगी। यह ट्रेन आसनसोल से 15:15 बजे अथवा 12354 लाल कुआँ–हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के प्रस्थान के पश्चात, परिचालनिक परिस्थितियों के अधीन, प्रस्थान करेगी।

अभ्यर्थियों एवं अन्य यात्रियों को इस विशेष व्यवस्था की जानकारी लेते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी जाती है।

SCROLL FOR NEXT