Home slider

Durga Puja 2023: महानगर में शुद्ध सोने की पन्नी से मां दुर्गा का ऐसा रूप…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा को वैश्विक पहचान मिल चुकी है। हर बार की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा के लिए मूर्तियों के साथ थीम बेस्ड पंडाल सजने लगे हैं। वहीं बंगाल की दुर्गा पूजा को यूनेस्को से भी मान्यता मिली हुई है। इसी के तहत इस बार दुर्गापूजा के बाद अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में बेहतरीन दुर्गा प्रतिमाओं और पूजा थीम की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
इसी कड़ी में दिल्ली की कलाकार शुभ्रा चंद ने दुर्गा पूजा के अवसर से पहले कोलकाता में शुद्ध सोने की पन्नी से मां दुर्गा का चेहरा चित्रित किया। ऐसा अनुठा चित्रण देखकर हर कोई हैरान रह गया है। लोग वीडियो देखकर तारीफों का पुल बांधने लगे।

SCROLL FOR NEXT