हावड़ा : मंगलवार को मध्य हावड़ा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष निलय घोषाल ने पूर्व पार्षद शैलेश राय को वार्ड नं. 29 का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यहां उल्लेखनीय है कि राज्य में एसआईआर को लेकर लगातार हो रहे विरोध के बीच तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर हिंदीभाषियों पर भरोसा जताया है।