Home slider

ट्रैक मेंटेनेंस के लिए हावड़ा मंडल में कई लोकल ट्रेनें रद्द

1 और 2 अगस्त को यात्रियों को होगी परेशानी

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल में ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के चलते 1 और 2 अगस्त को कई ईएमयू लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डानकुनी स्टेशन क्षेत्र में ट्रैक रखरखाव कार्य के लिए 1 अगस्त की रात 10:30 बजे से 2 अगस्त की सुबह 4:30 बजे तक 6 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कुछ ईएमयू लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

1 अगस्त को रद्द रहने वाली ट्रेनें

हावड़ा से: 37849, 36087

बारुईपाड़ा से: 32414

सियालदह से: 32413

मसाग्राम से: 36088

बर्द्धमान से: 36860

2 अगस्त को रद्द रहने वाली ट्रेनें

हावड़ा से: 36811

बर्द्धमान से: 36812

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रैक मेंटेनेंस कार्य रेल परिचालन की सुरक्षा और ट्रेनों के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना के अनुसार अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

SCROLL FOR NEXT