Home slider

बंगाल में चुनावी रिजल्ट देख बेखौफ हुए उपद्रवी, बर्दमान में BJP कार्यकर्ताओं पर हमला

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मतगणना के दो दिन बाद भी कुछ जगहों पर राजनीतिक हिंसक घंटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला है दुर्गापुर और बर्धमान का, जहां पर TMC और BJP कार्यकर्ताओं के भिड़ने की घटनाएं सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार, बर्धमान में BJP जिला कार्यालय पर कथित तौर पर TMC कार्यकर्ताओं ने हमला किया। BJP का आरोप है कि आज बड़ी संख्या में TMC कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर लाठी डंडों और पत्थर के साथ हमला किया।

BJP के तीन कार्यकर्ता घायल

इस दौरान BJP कार्यालय पर पत्थरबाज़ी करने के  साथ ही साथ बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। यही नहीं इस हमले में  3 BJP कर्मी घायल भी बताए जा रहे हैं।  घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौक़े पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है।

विधायक के कार्यालय पर भी हमला

वहीं, दुर्गापुर में गुरुवार सुबह BJP विधायक के पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ की ताजा शिकायतें आईं। दुर्गापुर इस्पात नगर में आर्टिलरी रोड पर विधायक के कार्यालय में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई और साथ ही लूटपाट भी की गई। दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लक्ष्मण घरुई ने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद से तृणमूल समर्थित बदमाश उनके विभिन्न कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई और कई मूल्यवान दस्तावेज लूट लिए गए।

SCROLL FOR NEXT