Home slider

आद्रा मंडल में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक रोलिंग ब्लॉक

कई मेमू ट्रेनें रद्द व आंशिक रूप से संचालित होंगी

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण कई मेमू यात्री ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

रेलवे के अनुसार, ब्लॉक कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से किया जाएगा।

रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू पैसेंजर 27, 30, 31 जुलाई तथा 2 अगस्त को रद्द रहेगी।

  • 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू पैसेंजर 27 और 30 जुलाई को रद्द रहेगी।

  • 68056 टाटानगर–आसनसोल मेमू पैसेंजर 28, 29 जुलाई तथा 1 और 2 अगस्त को रद्द रहेगी।

आंशिक रूप से संचालित होने वाली ट्रेनें

  • 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू (31 जुलाई) आद्रा तक ही चलेगी। आद्रा और आसनसोल के बीच सेवा रद्द रहेगी।

  • 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू (29 जुलाई और 1 अगस्त) आद्रा तक ही संचालित होगी। आद्रा और पुरुलिया के बीच सेवा नहीं रहेगी।

  • 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू (30 जुलाई) आद्रा तक ही चलेगी। टाटानगर और आद्रा के बीच सेवा रद्द रहेगी।

  • 68060 आसनसोल–बराभूम मेमू 28, 29 जुलाई तथा 1 और 2 अगस्त को आद्रा से ही रवाना होगी। आद्रा और आसनसोल के बीच सेवा रद्द रहेगी।

  • 68055 आसनसोल–टाटानगर मेमू 28, 29 जुलाई तथा 1 और 2 अगस्त को केवल आद्रा तक ही चलेगी। आद्रा और टाटानगर के बीच सेवा रद्द रहेगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि यह व्यवस्था आद्रा मंडल में निर्धारित रोलिंग ब्लॉक कार्य को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए की गई है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पहले संबंधित रेलवे पूछताछ सेवा या आधिकारिक माध्यमों से अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

SCROLL FOR NEXT