कोलकाता :
हावड़ा डिवीजन के अंतर्गत बांदेल–कटवा सेक्शन में समपार फाटक संख्या 8/1/T (गुप्तिपाड़ा–अंबिका कलना के बीच) तथा फाटक संख्या 18/2 (पातुली–पुर्बस्थली के बीच) के स्थान पर सीमित ऊंचाई वाले सबवे (Limited Height Subway) के निर्माण कार्य के लिए 18 अप्रैल 2026 को 360 मिनट का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा।
इस कारण ट्रेन संचालन में निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं:
हावड़ा–कटवा: 37913, 37915, 37917
बांदेल–कटवा: 37747, 37749, 37751
सियालदह–कटवा: 31111
कटवा–हावड़ा: 37920, 37922, 37924
कटवा–बांदेल: 37744, 37746, 37748
कटवा–सियालदह: 31112
बांदेल–आजिमगंज: 03201
आजिमगंज–बांदेल: 03202
13466 मालदा टाउन–हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस को 270 मिनट विलंब से चलाया जाएगा।
13465 हावड़ा–मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस को 225 मिनट विलंब से चलाया जाएगा।
ब्लॉक से पहले चलने वाली अंतिम ट्रेनें:
अप दिशा में: 13177
डाउन दिशा में: 37918
ब्लॉक के बाद चलने वाली पहली ट्रेनें:
अप दिशा में: 37919
डाउन दिशा में: 13466
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।