Home slider

Parineeti-Raghav ने Golden Temple में मथा टेक की सेवा

It Department

अमृतसर : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इंडस्ट्री के सबसे नए कपल हैं। इन दोनों लवबर्ड्स ने लंबे समय तक अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साधे रखी लेकिन हाल ही में दिल्ली में एक भव्य समारोह में दोनों ने सगाई कर ली। सेरेमनी में राजनीतिक क्षेत्र के कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं। यहां तक कि परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस भी सगाई में पहुंची थी, लेकिन अपनी बेटी और पति निक जोनस के बिना ही। कथित तौर पर परिणीति और राघव इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

वाहेगुरु के दर पहुंचे परिणीति-राघव
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को स्वर्ण मंदिर में एक साथ घूमते हुए देखा गया। एक्ट्रेस ने ऑफ-व्हाइट सलवार कमीज और सिर पर दुपट्टा लपेटे ले रखा था और इस attire में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, राघव चड्ढा ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा और ग्रे रंग का नेहरू जैकेट पहन रखा था और सिर पर नारंगी रंग का कपड़ा बांधा हुआ था। दोनों हाथ जोड़कर चल रहे थे। दोनों ने लंगर में इस्तेमाल होने वाले बर्तन धोकर सेवा भी की।

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी

इस बीच कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कथित तौर पर इस साल सितंबर और नवंबर के बीच राजस्थान में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में एक्ट्रेस ने उदयपुर में पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात कर अच्छी जगहों और होटलों के बारे में जानकारी ली। वह वहां अपने परिवार के साथ थीं। अगर शादी उदयपुर में होती है, तो परिणीति अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के नक्शेकदम पर चलेंगी, जिन्होंने राजस्थान में भव्य तरीके से शादी की थी।
SCROLL FOR NEXT