Home slider

फाल्गुन एकादशी में सिंघीबागानधाम में लगे बाबा श्याम के जयकारे

कोलकाता : सिंघी बाग़ान स्थित श्री 108 रानी सती श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर “जय श्री श्याम” के जयकारों से गूंज उठा। एकादशी के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और ज्योत प्रज्ज्वलन का आयोजन किया गया। आयोजन की व्यवस्था श्री 198 रानी सती श्याम मंदिर द्वारा की गई। पंडित प्रदीप शर्मा और पंडित राजेश शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा संपन्न की। इस अवसर पर ‘प्रेम मिलन’ के मुख्य कर्ताधर्ता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी चंद्रकांत सराफ अपनी पत्नी ज्योति सराफ के साथ मंदिर पहुंचे। पुजारी पंडित प्रदीप शर्मा ने कहा, “फाल्गुन एकादशी पर बाबा श्याम की आराधना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

SCROLL FOR NEXT