Home slider

नेपालीपाड़ा बस्ती को उच्छेद करने का नोटिस, प्रतिवाद जुलूस

हावड़ा : शिवपुर शालीमार वर्कशॉप कंपनी के विपरीत स्थित नेपालीपाड़ा बस्ती को उच्छेद करने का नोटिस दिया गया है। इस उच्छेद के खिलाफ पश्चिम बंग बस्ती उन्नयन समिति बी गार्डेन लोकल कमेटी के तरफ से समस्त बस्तीवासियों को लेकर एक जूलूस शालीमार स्टेशन तक आयोजित किया गया एवं जूलूस के बाद शालीमार स्टेशन के सामने एक प्रतिवाद जुलूस किया गया। इस प्रतिवाद सभा को पश्चिम बंग बस्ती उन्नयन समिति हावड़ा जिला कमेटी सभापति सुब्रत चक्रवर्ती, संगठन के हावड़ा जिला कमेटी सहसभापति शैलेन्द्र कुमार राय, सुजय चक्रवर्ती ने संबोधित किया। इस मौके पर लोकल कमेटी सचिव असित रक्षित, लोकल कमेटी सभापति शेख सैफुल, पूर्व पार्षद सुजित मुखर्जी, सोमेन मुखर्जी आदि गणतांत्रिक नेतृत्व सहित सैकडों की संख्या में बस्तीवासी सहित आमलोग उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT