कोलकाता : यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल ने उपनगरीय यात्रियों की सुविधा के लिए तारकेश्वर और शेवड़ाफुली के बीच एक नई दैनिक ईएमयू लोकल ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह नई सेवा 16 मार्च 2026 से शुरू होगी। रेलवे के अनुसार, डाउन दिशा में तारकेश्वर–शेवड़ाफुली ईएमयू लोकल सुबह 10:05 बजे ताड़केश्वर से रवाना होकर 10:53 बजे शेवड़ाफुली पहुंचेगी। वहीं अप दिशा में शेवड़ाफुली–तारकेश्वर लोकल सुबह 11:04 बजे शेवड़ाफुली से प्रस्थान कर 11:50 बजे तारकेश्वर पहुंचेगी। यात्रियों को अधिकतम सुविधा देने के उद्देश्य से यह ट्रेन मार्ग के सभी स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे का मानना है कि इस नई सेवा से उपनगरीय यात्रियों को अधिक जगह और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा तथा व्यस्त समय में ट्रेनों में होने वाली भीड़ को भी नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।