फोटो - गूगल से संग्रहित 
Home slider

National Doctor’s Day 2023 : आज ही के दिन क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे ?

कोलकाता : हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन डॉक्टर को सम्मान दिया जाता है और उनके लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, लेकिन इस दिन की शुरुआत कब और कैसे हुई थी। इसके बारे में लोगों को पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि डॉक्टर डे की शुरुआत कैसे और कब हुई थी।

क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे

पहली बार इस दिन को साल 1991 में बनाया गया था। तभी से इस दिन को हर साल 1 जुलाई की तारीख पर सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन पहली बार बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ बीसी रॉय के सम्मान में मनाया गया था। बीसी रॉय प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। इसके अलावा वे प्रसिद्ध और सम्मानित भी थे। बीसी रॉय को 4 फरवरी 1961 को भारत रत्न से नवाजा गया था। बता दें कि 1 जुलाई सन 1882 में बीसी रॉय का जन्म हुआ था। वहीं उनका निधन 1 जुलाई 1962 को हुआ था। ऐसे में 1 जुलाई के दिन डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।

इस साल की थीम

डॉक्टर के सम्मान में हर साल एक थीम रखी जाती है। इस साल की थीम सेलिब्रिटी रेजिलिएंस एंड हीलिंग हैंड्स रखी गई है।

इस दिन को मनाने का महत्व

इस दिन को मनाने का मकसद डॉक्टर लोगों की जान बचाने के लिए दिन-रात काम में जुटे रहते हैं। वहीं कोरोना काल में डॉक्टर की मेहनत किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में इस दिन उनके काम को सराहा जाता है। वहीं, उन डॉक्टर्स को सम्मानित किया जाता है और उन्हें इसी प्रकार लोगों की सेवा के लिए प्रेरित भी किया जाता है। दूसरी तरफ लोगों को भी डॉक्टर के काम के प्रति सम्मान दिखाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस के लिए जगह-जगह पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

SCROLL FOR NEXT