आनंद बुलेट ट्रेन स्टेशन उत्तरसांडा रेलवे स्टेशन से करीब 600 मीटर पूर्व में स्थित होगा।
निकटतम प्रमुख स्टेशन: नडियाद जंक्शन (लगभग 10 किमी)
निकटतम हवाई अड्डा: वडोदरा एयरपोर्ट (54 किमी)
सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (लगभग 70 किमी)
गुजरात का आनंद “मिल्क सिटी ऑफ इंडिया” के रूप में जाना जाता है। इसी पहचान को ध्यान में रखते हुए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने स्टेशन के डिजाइन में दूध की बूंदों के आकार, प्रवाह और रंग से प्रेरणा ली है।
ऊंचाई: 25.6 मीटर
कुल क्षेत्रफल: 44,073 वर्ग मीटर
तीन मंजिला संरचना
दो साइड प्लेटफॉर्म और बीच में चार ट्रैक
स्टेशन में आधुनिक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है, जिनमें शामिल हैं:
टिकटिंग और वेटिंग एरिया
नर्सरी और रेस्ट रूम
सूचना केंद्र
रिटेल शॉप्स
प्राकृतिक रोशनी के लिए स्काईलाइट
इस स्टेशन को मल्टी-मोडल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां यात्रियों को आसानी से विभिन्न परिवहन साधनों की सुविधा मिलेगी:
कार, टू-व्हीलर और ऑटो के लिए पार्किंग
बस स्टॉप और ड्रॉप-ऑफ जोन
पैदल यात्रियों के लिए प्लाजा
इससे यात्रियों को “डोर-टू-डोर” यात्रा अनुभव बेहतर होगा।
NHSRCL के अनुसार:
तीनों स्तरों पर स्लैब कास्टिंग पूरी हो चुकी है
छत और बाहरी ढांचे का स्टील कार्य पूरा
लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए जा चुके हैं
क्लैडिंग और सीढ़ियों का फिनिशिंग कार्य जारी है
आनंद बुलेट ट्रेन स्टेशन का यह मल्टी-मोडल मॉडल देश में भविष्य के हाई-स्पीड रेल स्टेशनों के लिए एक नया मानक तय करेगा। इससे न सिर्फ यात्रा तेज और सुविधाजनक होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।