सांसद अभिषेक बनर्जी  
Home slider

सांसद अभिषेक बनर्जी ने मृत किसान के परिजनों को दी आर्थिक मदद

सन्मार्ग संवाददाता

मिदनापुर : पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत चंद्रकोणा में एक किसान द्वारा आत्महत्या कर लेने के बाद सांसद अभिषेक बनर्जी की ओर से मृत कृषक के परिजन को आर्थिक मदद उपलब्ध करायी गयी। अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर टीएमसी नेताओं की एक टीम गुरुवार की शाम को उस किसान के घर में पहुंची और परिजनों को आर्थिक मदद प्रदान किया। मालूम हो कि चंद्रकोणा थाना क्षेत्र के रांगामाटी गांव में रहने वाले राखाल आड़ी नामक एक किसान ने आलू की फसल में हुए नुकसान के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसे लेकर पूरे गांव में मातम छा गया था। मालूम हो कि इन दिनों राज्य में आलू की फसल काफी अच्छी हुयी है। आलू की बंपर पैदावार होने से बाजारों में इसकी कीमतों मे काफी गिरावट भी आयी है और इसकी वजह से किसानों को आलू की फसल का उचित मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। चंद्रकोणा के उस किसान ने भी कर्ज लेकर अपने खेतों में आलू की फसल उगाई थी, लेकिन फसल अच्छी होने के बावजूद इसकी कीमतों में आयी भारी गिरावट से वह किसान भी मानसिक तनाव में रहने लगा था। मानसिक तनाव में आकर ही उस किसान ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। चंद्रकोणा के टीएमसी नेता सूर्यकांत दोलई ने कहा कि अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर मृत किसान के परिजनों को आर्थिक मदद मुहैया करायी गयी है। टीएमसी पीड़ित परिवार के साथ है। मृत कृषक के परिजनों को पार्टी की ओर से हरसंभव मदद प्रदान किया जाएगा।

SCROLL FOR NEXT