मेघा, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : दोलयात्रा के अवसर पर 3 मार्च (मंगलवार) को Metro Railway, Kolkata की सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं संशोधित समय-सारिणी के अनुसार संचालित की जाएंगी। नियमित दिनों की तुलना में ट्रेनों की संख्या कम रहेगी, जबकि अंतिम सेवाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर–शहीद खुदीराम) पर 272 के स्थान पर 60 सेवाएं (30 अप व 30 डाउन) चलेंगी। पहली ट्रेन दोपहर 14:30 बजे नोआपाड़ा, दक्षिणेश्वर और शहीद खुदीराम से रवाना होगी। दक्षिणेश्वर से महानायक उत्तम कुमार के लिए 21:38 बजे की सेवा उस दिन नहीं चलेगी। ग्रीन लाइन (हावड़ा मैदान–सॉल्ट लेक सेक्टर V) पर 228 के बदले 45 सेवाएं संचालित होंगी। पहली ट्रेन 15:00 बजे हावड़ा मैदान से तथा 15:02 बजे सेक्टर V से रवाना होगी। येलो लाइन (नोआपाड़ा–जय हिंद बिमानबंदर) पर 44 सेवाएं, पर्पल लाइन (जोका–माजेरहाट) पर 38 सेवाएं और ऑरेंज लाइन (कवि सुभाष–बेलेघाटा) पर 28 सेवाएं चलाई जाएंगी। इन सभी लाइनों पर सेवाएं दोपहर बाद शुरू होंगी। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे संशोधित समय को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। त्योहार के दौरान सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।