लोकल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए निम्न ईएमयू स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी:
03021 बांदेल–आजीमगंज ईएमयू स्पेशल
बांदेल स्टेशन से सुबह 10:10 बजे (14 से 30 अप्रैल, कुल 17 ट्रिप) रवाना होकर 14:10 बजे आजीमगंज स्टेशन पहुंचेगी।
03022 आजीमगंज बंडेल ईएमयू स्पेशल
आजीमगंज से 14:40 बजे प्रस्थान कर 19:10 बजे बांदेल पहुंचेगी।
03153 रानाघाट–लालगोला ईएमयू स्पेशल
रानाघाट स्टेशन से 07:32 बजे रवाना होकर 10:42 बजे लालगोला स्टेशन पहुंचेगी।
03154 लालगोला–रानाघाट ईएमयू स्पेशल
लालगोला से 11:50 बजे चलकर 15:10 बजे रानाघाट पहुंचेगी।
03155 रानाघाट–लालगोला ईएमयू स्पेशल
रानाघाट से 15:30 बजे चलकर 18:40 बजे लालगोला पहुंचेगी।
03156 लालगोला–रानाघाट ईएमयू स्पेशल
लालगोला से 19:10 बजे रवाना होकर 22:20 बजे रानाघाट पहुंचेगी।
👉 ये सभी ट्रेनें 14 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक (कुल 17-17 ट्रिप) चलेंगी और पूरी तरह अनारक्षित (Unreserved) होंगी।
09707 खातिपुरा–हावड़ा स्पेशल
खातिपुरा स्टेशन से 15, 22 और 29 अप्रैल को 17:00 बजे चलकर अगले दिन 22:15 बजे हावड़ा जंक्शन पहुंचेगी।
09708 हावड़ा–खातिपुरा स्पेशल
हावड़ा से 17, 24 अप्रैल और 1 मई को 00:15 बजे रवाना होकर अगले दिन 11:30 बजे खातिपुरा पहुंचेगी।
👉 इस ट्रेन में स्लीपर और एसी कोच उपलब्ध होंगे।
09605 मदार जंक्शन–कोलकाता स्पेशल
मदार जंक्शन से 17, 24 अप्रैल और 1 मई को 10:45 बजे चलकर अगले दिन 21:50 बजे कोलकाता स्टेशन पहुंचेगी।
09606 कोलकाता–मदार जंक्शन स्पेशल
कोलकाता से 19, 26 अप्रैल और 3 मई को 00:50 बजे रवाना होकर अगले दिन 14:00 बजे मदार जंक्शन पहुंचेगी।
👉 इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी—तीनों श्रेणियों की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इन ट्रेनों का ठहराव नैहाटी स्टेशन, बर्दवान स्टेशन, दुर्गापुर स्टेशन और आसनसोल स्टेशन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि इन सभी स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
इन ट्रेनों के संचालन से दैनिक यात्रियों के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। खासकर त्योहार और गर्मी की छुट्टियों के दौरान होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में यह कदम काफी मददगार साबित होगा।