बस स्टैंड  बस स्टैंड
Home slider

कोलकाता से दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और पुरी के लिए शुरू हुई लग्जरी बस सेवा

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अब कोलकाता से देश के प्रमुख शहरों की यात्रा के लिए यात्रियों को केवल ट्रेन या विमान पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के दो महीने के भीतर कोलकाता से दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और पुरी के लिए निजी क्षेत्र की लग्जरी बस सेवा शुरू कर दी गई है। बुधवार को करुणामयी बस टर्मिनस से इस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य मौजूद रहे। बस सेवा संचालित करने वाली निजी कंपनी श्यामली परिवहन ने बताया कि यह सेवा सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी।

किराया और यात्रा का समय

कोलकाता–दिल्ली : किराया 2,500 से 3,000 रुपये, यात्रा समय लगभग 17 घंटे।

कोलकाता–बेंगलुरु: किराया 4,500 रुपये, यात्रा समय लगभग 35 घंटे।

कोलकाता–चेन्नई: किराया 4,700 रुपये, यात्रा समय लगभग 24 घंटे।

कोलकाता–पुरी (वोल्वो स्पेशल): किराया 1,500 से 2,000 रुपये, यात्रा समय लगभग 8 घंटे।

यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं : इन लग्जरी बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए बायो-टॉयलेट, तकिया और चादर, प्रत्येक सीट पर व्यक्तिगत टीवी स्क्रीन, ओटीटी मनोरंजन, स्नैक्स, पेयजल, चाय-कॉफी और मिनी स्नैक्स बार जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित कर रही है।


SCROLL FOR NEXT