कोलकाता : भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 (West Bengal Lok Sabha Election 2024) की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में स्पष्ट किया कि देश में आम चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। इस बार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शुरू होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे। इसके साथ ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। आईये नजर डालते हैं बंगाल के मतदाताओं पर …
कुल मतदाताओं की संख्या : 7,59,19,891
पुरुष मतदाता : 3,85,69,610
महिला मतदाता : 3,73,48,511
थर्ड जेंडर : 1,770
फर्स्ट टाइम वोटर्स : 15,72,455
85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता : 4,83,197
दिव्यांग मतदाता : 5,04,920
पोलिंग स्टेशनों की संख्या: 80,530
पिंक पोलिंग बूथ : 5,942
दिव्यांगो द्वारा संचालित पोलिंग बूथ : 24
प्रति पोलिंग बूथ मतदाता : 943
वेबकास्टिंग : 42 हजार से अधिक पोलिंग स्टेशन