Home slider

फिर कोलकाता आ सकते हैं लियोनेल मेसी!

न्यूयॉर्क से शतद्रु दत्ता का बड़ा बयान

कोलकाता : फीफा विश्व कप फाइनल से पहले अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। पिछले साल मेसी के कोलकाता दौरे के आयोजक शतद्रु दत्ता ने न्यूयॉर्क से दावा किया कि वह एक बार फिर मेसी को कोलकाता लाने की कोशिश कर रहे हैं। शतद्रु ने एक मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह केवल विश्व कप देखने अमेरिका नहीं गए हैं, बल्कि मेसी के शीर्ष प्रबंधन से बातचीत भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं अपनी ओर से 100 प्रतिशत प्रयास कर रहा हूं। पिछली बार जो नहीं हो सका, इस बार उसे पूरा करना चाहता हूं ताकि भारतीय प्रशंसक मेसी को करीब से देख सकें। शतद्रु ने मेसी के स्वभाव की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद शांत, विनम्र और जरूरत पड़ने पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। गौरतलब है कि 14 दिसंबर 2025 को मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान अव्यवस्था के कारण दर्शकों को उन्हें ठीक से देखने का मौका नहीं मिला था। घटना के बाद नाराज प्रशंसकों ने विरोध प्रदर्शन किया था और आयोजक शतद्रु दत्ता को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।

SCROLL FOR NEXT