तापमान में गिरावट, 21.7 पर पहुंचा पारा
कोलकाता : पूरे बंगाल में ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट आ रही है। रविवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस है। शनिवार के मुकाबले करीब 2 डिग्री गिरावट आई है। वहीं जिले में न्यूनतम तापमान गिरकर 18-19 डिग्री पर पहुंच गया है लेकिन ठंड का आभास सामान्य से ज्यादा है। बता दें कि पूजा के समय से ही बंगाल में मौसम व्यावहारिक रूप से शुष्क है। दशमी-एकादशी पर कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हुई है।
जिलों में बारिश की संभावना नहीं
मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान है कि किसी भी जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि कभी-कभी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अगले कुछ दिनों तक कोलकाता समेत सभी जिलों में रात में तापमान कम होगी।कुल मिलाकर अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में पूरे बंगाल में ठंड से मौसम खुशनुमा रहेगा। पश्चिमी जिलों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा।
2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है तापमान
बताया जा रहा है कि उत्तर-पश्चिम और उत्तरी हवा धीरे-धीरे पूरे बंगाल में अपना प्रभाव डाल सकती है। हालांकि अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर की शुरुआत में हवा में काफी बदलाव आ सकता है। नवंबर के पहले तीन से चार दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।