Home slider

गुरुवार की पूजा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Web7

नई दिल्ली: हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने की विशेष मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान की सच्चे मन से इस दिन पूजा करने से सभी कष्ट दूर होने लगते हैं। इस दिन भक्त मंदिर दर्शन के लिए भी जाते हैं, व्रत रखते हैं तो कुछ घर के मंदिर में ही विष्णु पूजा कर लेते हैं। आपको बताते हैं कि गुरुवार की पूजा के लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

गुरुवार की पूजा में रखें इन बातों का ध्यान

पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है इसलिए इस दिन पीले रंग का वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन पीले फूल, पीली चने की दाल, पीली मिठाई भगवान को अर्पित करना चाहिए। इस दिन भक्त श्रद्धापूर्वक विष्णु भगवान की कथा सुनते हैं। विष्णु आरती और भजन भी सुनते हैं।

विष्णु भगवान की पूजा में तुलसी (Tulsi) का अत्यधिक महत्व है। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को तुलसी माता कहकर संबोधित किया जाता है। तुलसी के पौधे की पूजा भी की जाती है। वहीं, पौराणिक कथाओं के अनुसार तुलसी को विष्णु भगवान की प्रिय भी माना जाता है, इस चलते विष्णु पूजा में तुलसी की पत्तियों को शामिल करते हैं।

विष्णु भगवान के मंत्र |

  • ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
  • ॐ विष्णवे नम:
  • ॐ नारायणाय नम:
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
  • ॐ आं संकर्षणाय नम:
SCROLL FOR NEXT