Home slider

Janmashtami 2023: श्रीकृष्ण को बेहद पसंद हैं ये 5 चीजें, घर में रखने से तुरंत सुनते हैं भक्तों की मनोकामना

It Department

नई दिल्ली : आज यानी 7 सितंबर को पूरे देश में जन्माष्टमी बहुत ही धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। इस दिन लोग पूरे विधि-विधान के साथ भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना करते हैं। बता दें कि भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। जिसके बाद हर साल भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाए जाने लगा।

श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उन्हें भोग लगाते हैं। यूं तो हम सभी जानते हैं कि श्रीकृष्ण को दूध, दही और माखन बहुत प्रिय है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी हैं जो भगवान कृष्ण को बेहद पसंद है? जी हां, हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इन चीजों को घर में रखने से आपकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं।

1. बांसुरी

मान्यताओं के अनुसार श्रीकृष्ण को बांसुरी बेहद प्रिय है। ऐसे में जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण की मूर्ति के सामने बांसुरी रखना न भूलें। इसे घर में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है।

2. मोरपंख

कान्हा को मोरपंख अत्यंत प्रिय है इसलिए उनके मुकुट में मोरपंख हमेशा लगा रहता है। इसके बिना कान्हा के मुकुट की सजावट अधूरी मानी जाती है। वास्तु के अनुसार इसे घर में रखने से सुख-शांति और समृद्धि आती है।

3. गाय

जन्माष्टमी के मौके पर गाय और बछड़े की छोटी प्रतिमा जरूर खरीदें। ऐसा करने से श्रीकृष्ण खुश होकर अपना आशीर्वाद बरसाते हैं। साथ ही इसे घर में रखने से भाग्य में वृद्धि होती है। इस मूर्ति को घर के मंदिर या कमरे के ईशान कोण में रखना शुभ माना जाता है।

4. वैजयंती माला

जन्माष्टी के दिन वैजयंती माला जरूर घर लाएं। इसे घर में रखने से बरकत होती है और घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

5. लड्डू गोपाल की तस्वीर

जन्माष्टमी के दिन घर के बेडरूम में लड्डू गोपाल की तस्वीर जरूर लगाएं। इस दिन लड्डू गोपाल की तस्वीर घर लाना काफी शुभ माना गया है।

SCROLL FOR NEXT