गुगल से संग्रहित 
Home slider

Jamai Shashti In Kolkata : जमाई षष्ठी पर आधे दिन की छुट्टी

कोलकाता : जमाई षष्ठी पर राज्य सचिवालय नवान्न ने आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। इसे लेकर जारी नए नोटिफिकेशन से जमाई षष्ठी की खुशी दोगुनी हो गई है। पिछले कुछ वर्षों की तरह, राज्य सरकार 12 जून यानी जमाई षष्ठी को आधे दिन की छुट्टी दे रही है। इसके चलते सरकारी स्कूलों, दफ्तरों में 'आधी छुट्टी' हो जाएगी। पहला बैसाख, अक्षय तृतीया के बाद जमाई षष्ठी आती है। वहीं सास जमाई की आवभगत में व्यस्त हो गई है। उस दिन भोज का आयोजन किया जायेगा। राज्य सरकार ने 'जमाई षष्ठी' के मद्देनजर यह फैसला लिया है।

SCROLL FOR NEXT