सांकेतिक टोटो की तस्वीर 
Home slider

इनड्राइव ने कोलकाता में लॉन्च की ‘टोटो क्विक’ सेवा

कोलकाता: वैश्विक मोबिलिटी प्लेटफॉर्म इनड्राइव ने कोलकाता में अपनी नई राइड श्रेणी ‘इनड्राइव टोटो क्विक’ लॉन्च की है। यह सेवा शहर में छोटी दूरी की यात्रा को अधिक तेज, सुविधाजनक और किफायती बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। टोटो क्विक के तहत यात्री अधिकतम चार लोगों के साथ यात्रा कर सकते हैं। सेवा का शुरुआती किराया 35–40 से शुरू होता है। इनड्राइव के विशिष्ट मॉडल के अनुसार यात्री ऐप पर उपलब्ध टोटो चालकों को देखकर सीधे किराए पर बातचीत कर सकते हैं तथा ड्राइवर की रेटिंग और अनुभव के आधार पर अपनी पसंद का चालक चुन सकते हैं। वहीं, ड्राइवरों को भी अपनी सुविधा के अनुसार राइड स्वीकार या अस्वीकार करने की स्वतंत्रता रहती है। इनड्राइव इंडिया के कंट्री मैनेजर अविक करमाकर ने कहा, "कोलकाता में टोटो सेवा हमेशा से भरोसे और आपसी बातचीत पर आधारित रही है। टोटो संस्कृति को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई यह सेवा एल्गोरिदम-आधारित तय किराए के बजाय यात्रियों और चालकों को आपसी सहमति से किराया तय करने की सुविधा प्रदान करती है।

SCROLL FOR NEXT