Home slider

Watch Video : भारत की बेटी अमेरिकी सुपर कंप्यूटर से भी है तेज !

It Department

नई दिल्ली : भारत एक महान देश है। इस धरा पर कई ऐतिहासिक लोगों ने जन्म लिया है। अपनी सोच, अपने सिद्धांतों से पूरी दुनिया का ध्यान इस देश की ओर आकर्षित किया है। आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की से मिलवाने जा रहे हैं, जो चुटकियों में गणित के सवाल हल कर देती है। आप विश्वास नहीं करेंगे, यह लड़की सिर्फ सुनकर ही गणित के कठिन सवाल को हल कर देती है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़की सिर्फ सुनकर गणित के सवालों को हल कर देती है।

देखें वीडियो

इसे ट्विटर पर डॉ. एसवाई कुरैशी ने शेयर किया है। उन्होंने शेयर करते हुए लिखा है- यह एक भारतीय लड़की हैं, जिन्होंने अमेरिका के सुपर कंप्यूटर से भी तेज गणितीय गणनाएं हल करके दुनिया को हैरान कर दिया है। गति पर ध्यान दें।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सवाल पूछता है, तभी लड़की तुरंत जवाब दे देती है। ऐसा लगता है कि ये गणना करने में इसने महारत हासिल कर ली है। लोग इस वीडियो को बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT