Home slider

श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम के रंग-रंगीला फाल्गुन मेला-2026 का शुभारंभ

सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : श्री श्याम मदिर घुसुड़ीधाम के रंग-रंगीला फाल्गुन मेला-2026 का उत्साह चरम पर है । आज सुबह मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही उमड़ी भक्तों की भीड़ यह समाचार लिखे जाने तक अनवरत जारी थी । मंदिर के प्रबंध न्यासी बिनोद टिबड़ेवाल ने बताया कि मेला के दो दिवसीय मुख्य ग्यारस-बारस समारोह का भव्य शुभारंभ भजनों की अमृतवर्षा के साथ मंदिर के प्रमुख भजन प्रवाहक मनोज अग्रवाल (बालासिया) के संचालन में सायंकाल से शुरू हुआ और फिर रात्रि 10 बजे से मनोज अग्रवाल-नरेंद्र सरावगी की अगुवाई में शुरू हुए श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ में सैंकड़ो श्रद्धालू शामिल हुए। मेला चेयरमैन नवल सुल्तानिया के मुताबिक इस बार घुसुड़ीधाम परिवार के सदस्यों व भक्तों द्वारा समर्पित सवा लाख मैसुर पाक के महाभोग प्रसाद का वितरण बारस धोक लगाने हेतु आने वाले भक्तों में किया जायेगा ।

मेला संयोजक वरूण अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में लाखाधिक भक्तों के समाागम को ध्यान में रखते हुए हावड़ा सिटी पुलिस के सहयोग से मंदिर प्रबंधन ने सभी आवश्यक प्रबंध किये गये हैं । मेला के सफल आयोजन हेतु मेला कमेटी के अध्यक्ष बिनोद टिबड़ेवाल, चेयरमैन नवल सुल्तानिया, सचिव सुरेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त सचिव राधेश्याम टिबड़ेवाल, कोषाध्यक्ष किशन कासुका, संयोजक वरुण अग्रवाल, कार्यक्रम समन्वयक कपिल अग्रवाल सहित मंदिर परिवार के सांवरमल अग्रवाल, घनश्याम टिबड़ेवाल, संतोष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नारायण टिबड़ेवाल, दीपक टिबड़ेवाल, पवन गर्ग, राकेश गर्ग, संजय टिबड़ेवाल, देवेन्द्र कासुका, अविनाश अग्रवाल, राजेश सिंघानिया, राजेश अग्रवाल, मुकेश कानोड़िया, टिंकू चौधरी, देवेन्द्र सिंह, दिलीप केडिया, गोपाल अग्रवाल, अरबिन्द बागला, श्रीश्याम टिबड़ेवाल, सौरभ टिबड़ेवाल, शुभम टिबड़ेवाल, पप्पू जमालपुरिया, अंकुर गोयल, राहुल अग्रवाल, अंकुर गोयल, मोहित अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, मोहित पटवारी, गौतम नेवटिया आदि सक्रिय हैं । मंदिर के मिडिया प्रभारी सुरेश कुमार भुवालका ने बताया कि 28 फरवरी को मेला के सबसे महत्पवूर्ण दिन सुबह 6 बजे से बारस धोक होगा । मेला का समापन चार मार्च को मंदिर में आयोजित वृंदावन की होली के साथ होगा।

SCROLL FOR NEXT