तारकेश्वर मंदिर में भीड़ की तस्वीर 
Home slider

तारकेश्वर में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे चलाएगा 7 विशेष EMU ट्रेनें

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : तारकेश्वर में संभावित अतिरिक्त यात्री और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल ने 20 जून 2026 को हावड़ा–सेवड़ाफुली –तारकेश्वर–गोघाट सेक्शन में 7 विशेष ईएमयू (EMU) ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।

विशेष ट्रेनों का समय : 03063 हावड़ा–तारकेश्वर EMU स्पेशल, हावड़ा से सुबह 07:45 बजे रवाना होगी और 09:12 बजे तारकेश्वर पहुंचेगी। 03066 तारकेश्वर–सेवड़ाफुली EMU स्पेशल, तारकेश्वर से 09:45 बजे प्रस्थान कर 10:35 बजे सेवड़ाफुली पहुंचेगी। 03065 सेवड़ाफुली –तारकेश्वर EMU स्पेशल, सेवड़ाफुली से 10:48 बजे रवाना होकर 11:45 बजे तारकेश्वर पहुंचेगी। 03067 तारकेश्वर–आरामबाग EMU स्पेशल, तारकेश्वर से 07:20 बजे रवाना होकर 08:00 बजे आरामबाग पहुंचेगी। 03068 आरामबाग–तारकेश्वर EMU स्पेशल, आरामबाग से 08:07 बजे चलकर 08:39 बजे तारकेश्वर पहुंचेगी। 03069 तारकेश्वर–गोघाट EMU स्पेशल, तारकेश्वर से 10:21 बजे रवाना होकर 11:08 बजे गोघाट पहुंचेगी। 03070 गोघाट–तारकेश्वर EMU स्पेशल, गोघाट से 11:20 बजे प्रस्थान कर 12:10 बजे तारकेश्वर पहुंचेगी।

सभी स्टेशनों पर होगा ठहराव। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये सभी विशेष ट्रेनें मार्ग में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर रुकेंगी, जिससे स्थानीय यात्रियों और श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।

नियमित लोकल ट्रेन का विस्तार : इसके अलावा, 37361 हावड़ा–आरामबाग EMU लोकल को 20 जून को विशेष रूप से गोघाट तक विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन गोघाट से 12:20 बजे रवाना होगी और 37362 ट्रेन के निर्धारित मार्ग और समयानुसार हावड़ा तक संचालित की जाएगी। पूर्व रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय की जानकारी प्राप्त कर लें और स्टेशन पर पर्याप्त समय पहले पहुंचें।

SCROLL FOR NEXT