Home slider

हावड़ा में 16 में से 7 सीटें भाजपा के पाले में, बाकी में तृणमूल जीती

हावड़ा मध्य से अरूप, हावड़ा उत्तर से उमेश व बाली से संजय जीते

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा जिले की 16 विधानसभा सीटों के नतीजों में इस बार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन किया है, हालांकि कुछ विधानसभा सीटों पर भाजपा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। हावड़ा सदर की बात करें तो इनमें मुख्य रूप से हावड़ा उत्तर, बाली, शिवपुर में भाजपा उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। इसमें कांटे की टक्कर हावड़ा मध्य के रहनेवाले भाजपा नेता संजय सिंह व बाली के तृणमूल उम्मीदवार कैलाश मिश्रा के बीच थी। इनमें संजय सिंह ने बढ़त बनाते हुए 34034 वाेट हासिल किये। वहीं कैलाश मिश्रा ने 29437 वोट हासिल किये। बाली में भाजपा ने 4593 वाेट से बढ़त हासिल की है। वहीं हावड़ा उत्तर से भाजपा नेता उमेश राय ने तृणमूल के गौतम चौधरी को करारी शिकस्त देते हुए करीब 8 हजार वोट से बढ़त बनायी। उमेश राय ने 63479 वोट हासिल किये हैं। इधर गौतम चौधरी को 55192 वाेट मिले हैं। खासकर हावड़ा मध्य से तृणमूल उम्मीदवार अरूप राय ने 84438 वोट हासिल किये हैं। वहीं भाजपा के बिप्लव मंडल को 67476 वोट मिले। अरूप ने 16962 वोट से बढ़त बनायी है। हावड़ा साउथ से तृणमूल उम्मीदवार नंदिता चौधरी को 100540 वोट मिले हैं। उन्होंने 7828 से बढ़त बनायी है। भाजपा के श्यामल हाती ने 92712 वोट दर्ज किये हैं। शिवपुर से भाजपा के रूद्रनील घोष को 89615 वोट मिले हैं। उन्होंने 16058 से बढ़त बनाते हुए तृणमूल के डॉ. राणा चटर्जी को हराया है। तृणमूल ने 73557 वोट हासिल किये हैं। डोमजूड़ में तृणमूल के तापस माइति को 134036 वोट मिले वहीं भाजपा के गोविंद हाजरा ने 91859 वोट हासिल किये। तापस ने 42177 वोट हासिल किये। इस दौरान अपनी जीत के बाद अरूप राय ने कहा कि वे अपनी जीत के लिए हावड़ा मध्य की जनता का धन्यवाद देते हैं। इधर उमेश राय ने कहा कि भाजपा की सरकार अब बंगाल में विकास लायेगी और हावड़ा उत्तर में भी विकास होगा। इसके अलावा संजय सिंह ने कहा कि भयमुक्त बाली बनायेंगे।

एक नजर में

साल 2021 में हावड़ा की सभी 16 सीटों पर थी तृणमूल

साल 2026 में 16 में से 7 सीटाें को भाजपा ने छीना





SCROLL FOR NEXT