साइबर ठगों के पास से बरामद 28.41 लाख रुपये 
Home slider

हावड़ा स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 21 लाख रुपये नकद व सोना बरामद

Megha

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की सीआईबी ने विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उसके पास से करीब 21 लाख रुपये नकद और लगभग 30.180 ग्राम संदिग्ध सोना बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, विशेष सूचना के आधार पर RPF/CIB/हावड़ा की टीम ने IPF/CIB/HQ के पर्यवेक्षण में हावड़ा स्टेशन पर लक्षित जांच और निगरानी अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से रुपये व सोना बरामद किया गया। बताया गया है कि यह बरामदगी ट्रेन संख्या 22348 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस से हुई जब ट्रेन मोकामा से हावड़ा पहुंची थी। फिलहाल बरामद नकदी की विस्तृत गिनती और संदिग्ध सोने की जांच की प्रक्रिया जारी है।


SCROLL FOR NEXT